बरेली: कल से फिर विरोध प्रदर्शन करेंगे जेई संगठन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के सभी अवर/प्रोन्नत अभियंता, राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनीयर्स संगठन (जेई संगठन) के बैनर तले वेतन संबंधी विषमताओं के निराकरण, कार्य क्षेत्रों में प्रबंधन की दोषपूर्ण व नियम विरुद्ध कार्यशैली व उसकी आड़ में उत्पीड़नात्मक कार्रवाई के विरोध में आज से फिर विरोध प्रदर्शन शुरू होने जा रहा …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के सभी अवर/प्रोन्नत अभियंता, राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनीयर्स संगठन (जेई संगठन) के बैनर तले वेतन संबंधी विषमताओं के निराकरण, कार्य क्षेत्रों में प्रबंधन की दोषपूर्ण व नियम विरुद्ध कार्यशैली व उसकी आड़ में उत्पीड़नात्मक कार्रवाई के विरोध में आज से फिर विरोध प्रदर्शन शुरू होने जा रहा है। जिसमें सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार व जेल भरो आंदोलन भी प्रस्तावित है।

अभियंता संघ के जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि संसाधनों के अभाव में विद्युत आपूर्ति में नित्य प्रति आ रही चुनौतियों से निपटने के लिए संसाधन मांग के लिए आंदोलनरत हैं। चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में व ऊर्जा प्रबंधन द्वारा कोई सकारात्मक प्रयास नहीं किया। इससे उपभोक्ताओं को भी बेहतर बिजली नहीं मिल पा रही है। इसी के चलते आरपार की लड़ाई का फैसला लिया गया है। मंगलवार को एक प्रेसवार्ता कर शाम को 3 से 5 बजे जनपद मुख्यालय पर विरोध सभा का आयोजन किया जाएगा।

27 अक्टूबर को जनपद मुख्यालय पर सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार और 29 अक्टूबर से क्षेत्रीय मुख्यालय पर सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार व जेल भरो आंदोलन प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते उत्पीड़न, मानसिक दबाव व अत्यधिक भार के कारण अवर/प्रोन्नत अभियंता लगातार रोगग्रस्त और मानसिक अवसाद से ग्रस्त हो रहे हैं। गौरतलब है पिछले दिनों चल रहे आंदोलन को जेई संगठन ने त्योहारों को देखते हुए 24 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया था।

संबंधित समाचार