रामपुर: चांद से परदा कीजिए कहीं चुरा न ले चेहरे का नूर पर खूब बजी तालियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। हुनर हाट के मंच पर सोमवार की रात प्रसिद्ध गायक कुमार शानू की मखमली आवाज ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुमार शानू को सुनने के लिए पनवड़िया की सड़कों पर जाम लग गया। लोगों को हुनर हाट तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दर्शकों की फरमाइश पर जैसे …

रामपुर, अमृत विचार। हुनर हाट के मंच पर सोमवार की रात प्रसिद्ध गायक कुमार शानू की मखमली आवाज ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुमार शानू को सुनने के लिए पनवड़िया की सड़कों पर जाम लग गया। लोगों को हुनर हाट तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दर्शकों की फरमाइश पर जैसे ही कुमार शानू ने चांद से परदा कीजिए कहीं चुरा न ले चेहरे का नूर पर पंडाल तालियों से गूंज उठा।

पनवड़िया स्थित नुमाइश ग्राउंड पर सोमवार की रात कुमार शानू ने मंच पर जलवा बिखेर दिया। दर्शकों ने कुमार शानू से गानों के लिए फरमाइशों की झड़ी लगा दी। लोगों की फरमाइश पर इसके बाद कुमार शानू आंख है भरी-भरी और तुम मुस्कुराने की बात करते हो- जिंदगी खफा-खफा और तुम दिल लगाने की बात करने की बात करते हो और इसके बाद नजर के सामने जिगर के पास तुम रहते हो पर खूब तालियां बजीं। मंच पर प्रेम भाटिया और रचना चोपड़ा ने भी अपनी प्रस्तुति दी।

कुमार शानू को सुनने के लिए भारी भीड़ हुनर हाट में पहुंची। फ्लाई ओवर से हुनर हाट के मुख्य द्वार तक जाम इतना भीषण था कि लोग जहां के तहां फंस गए। लोगों ने मदद के लिए अधिकारियों को फोन करने शुरु कर दिए। लेकिन, जाम में फंसे लोगों के लिए कोई मदद नहीं पहुंच सकी।

हुनर हाट में पहुंचे लोगों ने व्यवस्था को जमकर कोसा
हुनर हाट में खरीदारी करने और कुमार शानू की आवाज को सुनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन, पनवड़िया रोड पर फ्लाईओवर के दोनों ओर लोग जाम में फंस गए। मदद के लिए अधिकारियों और मीडिया के दफ्तरों में फोन घनघनाने लगे। लेकिन, जाम में लोगों तक कोई मदद नहीं पहुंच सकी। ट्रेफिक व्यवस्था बदहाल होने पर लोगों ने प्रशासनिक व्यवस्था को जमकर कोसा।

संबंधित समाचार