अमरोहा : नादर्न रेलवे मेंस यूनियन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। नादर्न रेलवे मेंस यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर रेलवे स्टेशन अमरोहा में एक दिवसीय धरने का आयोजन किया। कर्मचारियों ने कहा पहले भी कई बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। मंगलवार को नरमू शाखा गजरौला की ओर से धरने का …

अमरोहा, अमृत विचार। नादर्न रेलवे मेंस यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर रेलवे स्टेशन अमरोहा में एक दिवसीय धरने का आयोजन किया। कर्मचारियों ने कहा पहले भी कई बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

मंगलवार को नरमू शाखा गजरौला की ओर से धरने का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि आज तक मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद द्धारा लंबित मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया। इससे पहले भी विरोध प्रदर्शन किए गए, लेकिन समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया।

कर्मचारियों ने मंडल मंत्री के माध्यम से डीआरएम को संबोधित एक ज्ञापन भी दिया। प्रदर्शन करने वालों में शाखा अध्यक्ष सरदार सिंह, सचिव तेजपाल सिंह, रंजीत कुमार, नरेंद्र वर्मा, अनिल, कुंवर सिंह, निकुल, सुधा, आशीष, शुभम, आशीष कुमार,भूरा सिंह, , रीना, देवेंद्र, शाने आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार