रुद्रपुर: 42 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। पुलिस की दो टीमों ने मुखबिर की सूचना पर एक आवास पर दबिश देकर पिता-पुत्र को 40 किलोग्राम प्रतिबंधित गोमास के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय के आदेशों पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चनकपुर में एक आवास में गोकशी हो रही …

बाजपुर, अमृत विचार। पुलिस की दो टीमों ने मुखबिर की सूचना पर एक आवास पर दबिश देकर पिता-पुत्र को 40 किलोग्राम प्रतिबंधित गोमास के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय के आदेशों पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चनकपुर में एक आवास में गोकशी हो रही है। इस पर पुलिस की दो टीमों ने नूर हसन के आवास पर दबिश दी। वहां आंगन में दो व्यक्ति छुरियों व छोटी कुल्हाड़ी से मांस काट रहे थे। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। उन्होंने अपने नाम मकान मालिक नूर हसन व महसूद हसन बताए।

उनके कब्जे से करीब 40 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने मांस के गोवंशीय का होने की पुष्टि की। आरोपियों के खिलाफ धारा 3/5/11(1) उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करते हुए दोनों पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।

संबंधित समाचार