रामपुर : दहेज हत्या में  फरार चल रही ननद गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। विवाहिता की हत्या में फरार चल रही ननद को सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद कोर्टमें पेश किया। उसका चालान कर दिया गया। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बढ़पुरा शर्की निवासी रामोतार पुत्र चन्द्रसेन ने कुछ समय पहले अपनी बहन ऊषा की शादी सुरेश पुत्र केसरी निवासी अजीतपुर थाना सिविल …

रामपुर, अमृत विचार। विवाहिता की हत्या में फरार चल रही ननद को सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद कोर्टमें पेश किया। उसका चालान कर दिया गया।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बढ़पुरा शर्की निवासी रामोतार पुत्र चन्द्रसेन ने कुछ समय पहले अपनी बहन ऊषा की शादी सुरेश पुत्र केसरी निवासी अजीतपुर थाना सिविल लाइन के की थी।शादी के कुछ समय के बाद उसकी बहन को उसका पति सुरेश व ससुराल के अन्य लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज में एक बाइक व 1.5 लाख रुपये की मांग करने लगे।

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दिनांक 10 जून को ससुराल वालों ने ऊषा को जान से मार दिया था। इस मामले में पति सहित 7 पर मुकदमा दर्ज हुआ था मंगलवार को सिविल लाइन पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वांछित चल रहीमृतका की ननद सरोज को गिरफ्तार कर कार्यवाई कर दी। बचे आरोपियों को पुलिस तलाश रही है।

संबंधित समाचार