हरदोई: खाद की कालाबाजारी में लगे साधन सहकारी समिति के कर्मचारी, जानें पूरा मामला…
हरदोई। केंद्र व राज्य की सरकारें जहां किसानों के हित के लिए दिन-रात काम में लगी हुई हैं, वहीं सरकारी कर्मचारी सरकार की आंखों में धूल झोंक कर किसानों का शोषण कर रहे हैं। साधन सहकारी समिति माधौगंज के बाबटमऊ केंद्र पर रात के अंधेरे में खाद की कालाबाजारी की जा रही है। इसका वीडियो …
हरदोई। केंद्र व राज्य की सरकारें जहां किसानों के हित के लिए दिन-रात काम में लगी हुई हैं, वहीं सरकारी कर्मचारी सरकार की आंखों में धूल झोंक कर किसानों का शोषण कर रहे हैं। साधन सहकारी समिति माधौगंज के बाबटमऊ केंद्र पर रात के अंधेरे में खाद की कालाबाजारी की जा रही है। इसका वीडियो वायरल होने से जिले में हड़कंप मचा हुआ है।
बताते चलें माधवगंज सहकारी समिति के अंतर्गत बाबटमऊ साधन सहकारी केंद्र पर कर्मचारियों द्वारा रात के अंधेरे में खाद की कालाबाजारी की जा रही है। इसका वीडियो स्थानीय लोगों द्वारा वायरल किया गया वीडियो वायरल होने पर कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
बताते चलें कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी किसानों के हित में तरह-तरह की योजनाएं चला रहे हैं। लगातार किसान मेलों का आयोजन किया जा रहा है। उन्नतशील व वैज्ञानिक विधि से खेती की नवीन तकनीकों के बारे में किसानों को जानकारी दी जा रही हैं। किसानों को तमाम रियायतें भी दी जा रही हैं लेकिन सरकारी नुमाइंदे सरकार की मंशा पर पानी फेर कर किसानों का शोषण कर रहे हैं।
