बरेली: एसएसपी ऑफिस के पिछले गेट पर फायरिंग मामले में सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस, कई थानों से भी किया जा रहा संपर्क
बरेली, अमृत विचार। रविवार रात को एसएसपी कार्यालय के पिछले गेट पर जुए को लेकर विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। बताया जा रहा है करीब चार से पांच राउंड तक फायरिंग की गई थी। जिसकी वजह से इलाके में हंगामा मच गया। सोमवार तक पुलिस के पास मामले की कोई सूचना नहीं पहुंची थी। मगर …
बरेली, अमृत विचार। रविवार रात को एसएसपी कार्यालय के पिछले गेट पर जुए को लेकर विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। बताया जा रहा है करीब चार से पांच राउंड तक फायरिंग की गई थी। जिसकी वजह से इलाके में हंगामा मच गया। सोमवार तक पुलिस के पास मामले की कोई सूचना नहीं पहुंची थी। मगर अब कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। कोतवाली पुलिस कचहरी और उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। कई जगहों पर पुलिस ने अपनी टीम भी तैनात कर रखी है।
बभिया के बदमाश का साथी हार गया था रुपए
बताया जा रहा है कि कचहरी पर एक वकील के विस्तर पर लंबे समय से जुआ होता आ रहा है। जिसमें कई हिस्ट्रीशीटर और तमाम तरह के बदमाश भी शामिल होते है। बीते दिनों बभिया के एक बदमाश का साथी करीब दो लाख रुपये वहां पर हार गया था। जिसके बाद सुभाषनगर का हिस्ट्रीशीटर रुपय वापस करने का दबाव बना रहा था। मगर रविवार की रात बदमाश और उसके साथियों ने उसे कचहरी पर घेर लिया। उसके साथ मारपीट की और ताबडतोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
आरोपियों की तलाश में कई थानों से संपर्क
कोतवाली पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। आरोपियों की तालश में कई थानों से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस ने अपनी टीम भी कई जगहों पर तैनात कर दी है। कोतवाली इंस्पेक्टर हिमांशु निगम का कहना है कि जल्द ही फायरिंग करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
यह भी पढ़े-
बरेली: बिग बॉस में ईशान की हरकतों से बरेली के लोग नाखुश, घट रही फैन फॉलोइंग
