रामनगर: नाबालिग छात्रा से दोस्त ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। ग्रामीण क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। छात्रा के दोस्त ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। रामनगर- काशीपुर रोड निवासी नाबालिग छात्रा के साथ उसके दोस्त रोहित निवासी ग्राम सक्खनपुर ने …

रामनगर, अमृत विचार। ग्रामीण क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। छात्रा के दोस्त ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

रामनगर- काशीपुर रोड निवासी नाबालिग छात्रा के साथ उसके दोस्त रोहित निवासी ग्राम सक्खनपुर ने दुष्कर्म किया।

आरोपी दुष्कर्म के बाद पीड़िता को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा था। मामला उजागर होने पर छात्रा के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। एसएसआई मुनव्वर हुसैन ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी देने और पॉक्सो अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश में दबिश दी और गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को छात्रा का रामनगर अस्पताल में ‌मेडिकल परीक्षण कराया गया। आरोपी को कोर्ट पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

संबंधित समाचार