पीलीभीत: राष्ट्रीय अखंड दिवस समारोह के रूप में मनाया जाएगा सरदार पटेल का जन्मदिन
पीलीभीत, अमृत विचार। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का 146 वां जन्मदिन 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय अखंड दिवस समारोह के रूप में मनाया जाएगा। मंगलवार को सीडीओ प्रशांत श्रीवास्तव ने इसकी तैयारियों की समीक्षा की और अफसरों की जिम्मेदारी तय कर दी। इसके तहत सुबह 8ः30से 9ः30 बजे तक समस्त विद्यालयों (निजी/सरकारी) …
पीलीभीत, अमृत विचार। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का 146 वां जन्मदिन 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय अखंड दिवस समारोह के रूप में मनाया जाएगा। मंगलवार को सीडीओ प्रशांत श्रीवास्तव ने इसकी तैयारियों की समीक्षा की और अफसरों की जिम्मेदारी तय कर दी।
इसके तहत सुबह 8ः30से 9ः30 बजे तक समस्त विद्यालयों (निजी/सरकारी) में सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व पर चर्चा एवं लघु नाटिका का आयोजन होगा। इसकी जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी गई। पूर्वान्ह 10ः00 बजे समस्त कार्यालयाध्यक्ष/प्रधानाचार्य, सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सम्मान प्रदर्शित करेंगे।
राष्ट्रीय एकता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 10ः30 बजे सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भाषण प्रतियोगिता ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, सतानत धर्म बांके बिहारी इंटर कॉलेज में होगी। पूर्वान्ह 11ः00 बजे विचार गोष्ठी एवं कैम्प भी लगेगा। दोपहर 12ः00 बजे विचार गोष्ठी/सांस्कृतिक कार्यक्रम/स्लोगन सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज में होंगे।कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और जिला संयुक्त चिकित्सालय में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) द्वारा फल वितरण होगा।
12ः30 बजे वृद्ध एवं कुष्ठ आश्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा फल वितरण किया जाएगा। दोपहर एक बजे आयुर्वेदिक चिकित्सालय में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) द्वारा फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। तहसील स्तर पर ये सब कार्यक्रम एसडीएम, बीडीओ की अगुवाई में होंगे। सरदार वल्लभ भाई पटेल की फिल्म का निःशुल्क का प्रदर्शन जिला मनोरंजन कर अधिकारी की देखरेख में होगा।
