पीलीभीत: डेंगू से किराना व्यापारी समेत दो की मौत
बीसलपुर, अमृत विचार। बुखार से पीड़ित किराना व्यापारी समेत एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों के परिवार वालों ने उनकी मौत डेंगू होने की वजह से बता रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य और मलेरिया विभाग किसी भी तरह की सूचना न होने की बात कह रहा है। परिवार वालों ने दाेनों का …
बीसलपुर, अमृत विचार। बुखार से पीड़ित किराना व्यापारी समेत एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों के परिवार वालों ने उनकी मौत डेंगू होने की वजह से बता रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य और मलेरिया विभाग किसी भी तरह की सूचना न होने की बात कह रहा है। परिवार वालों ने दाेनों का अंतिम संस्कार कर दिया है। इधर दो मौत होने से मोहल्ले में भी दहशत बनी हुई है।
नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी राम कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके 30 वर्षीय बेटे गौरव गुप्ता को कई दिन से बुखार आ रहा था। हालत खराब होने पर शुक्रवार को परिवार वालों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर परिवार वालों ने उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पिता ने बताया कि गौरव डेंगू के बुखार से पीड़ित चल रहा था। बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
इसके अलावा मोहल्ले के रहने वाले सीताराम की 65 वर्षीय पत्नी राजेश्वरी देवी चार दिन से बुखार से ग्रसित थी। परिवार वालों ने उन्हें नगर के एक प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया। मगर हालत में सुधार न होने पर उन्हें बरेली ले गए। लेकिन वहां से भी मरीज को लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया। महिला की भी मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
जांच में मिले दो डेंगू संदिग्ध
मंगलवार को हुई जांच सरकारी अस्पताल की ओपीडी में दवा लेने आने वाले संदिग्ध बुखार के मरीजों की जांच की गई। जांच में पौटा कला और शहर का एक युवक डेंगू पॉजिटिव निकला है। रिपोर्ट आने के बाद मलेरिया टीम ने मरीजों का सैंपल लेकर जांच को भेजा है।
बीसलपुर में हुई मौत के मामले में कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो टीम भेजकर पड़ताल कराई जाएगी। – राजीव मौर्या, सहायक मलेरिया अधिकारी
