संभल: भारत को हराने पर पाकिस्तान को दी मुबारकबाद, पुलिस की हिरासत में युवक
ओरछी/आसफपुर, अमृत विचार। टी20 विश्वकप में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में पाकिस्तान के जीतने पर थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र का एक युवक इतना खुश हुआ कि फेसबुक पर पाकिस्तान से प्यार दिखाया। कवर पेज पर पाकिस्तान का झंडा तक लगा लिया। पाकिस्तान को मिस करने की बात शेयर की। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी …
ओरछी/आसफपुर, अमृत विचार। टी20 विश्वकप में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में पाकिस्तान के जीतने पर थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र का एक युवक इतना खुश हुआ कि फेसबुक पर पाकिस्तान से प्यार दिखाया। कवर पेज पर पाकिस्तान का झंडा तक लगा लिया। पाकिस्तान को मिस करने की बात शेयर की। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी की शिकायत पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ राष्ट्रद्रोह व आईटी एक्ट के अंतर्गत का मुकदमा दर्ज करके आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
24 अक्टूबर की रात क्रिकेट विश्व कप मुकाबले में पाकिस्तान के हाथों भारत की हार से एक तरफ क्रिकेट प्रेमी मायूस थे तो दूसरी ओर थाना फैजगंज क्षेत्र के कुछ युवकों ने जश्न मनाया। कस्बे निवासी युवक की नियाज खान के नाम की फेसबुक आईडी पर पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट की। पाकिस्तान को जीत के लिए मुबारकबाद दी। प्यार जताया।
मिस यू लिखा। पोस्ट वायरल हुई तो क्षेत्र में लोगों में गुस्सा आया। हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष पुनीत कुमार शाक्य ने थाना फैजगंज में शिकायत करके बताया कि नियाज खां पुत्र कमरुद्दीन ने अपनी फेसबुक आईडी में आई लव यूव पाकिस्तान, आई मिस यू पाकिस्तान, जीत मुबारक हो लिखकर शेयर किया है। कवर पर पाकिस्तान का झंडा लगाकर देश की अखंडता और एकता को नुकसान पहुंचाया है। देश विरोधी पोस्ट की है। भारतीयों की भावना को ठेस पहुंची है।
देश विरोधी पोस्ट डालकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने क कोशिश की गई है। यह जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी। पुलिस ने देशद्रोह के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी एससी गौतम ने बताया कि मुकदमा लिखा गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
