आज का राशिफल | 27 अक्टूबर, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज मीडिया से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। जाब में उच्च पद प्राप्त होने की संभावना है। आपकी आय बहुत ही अच्छी रहेगी। व्यापार में अचानक धन लाभ हो सकता है। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। वृष राशि आज आप अध्ययन के प्रति रुचि लेंगे। छोटे बच्चों …

मेष राशि

आज मीडिया से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। जाब में उच्च पद प्राप्त होने की संभावना है। आपकी आय बहुत ही अच्छी रहेगी। व्यापार में अचानक धन लाभ हो सकता है। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है।

वृष राशि

आज आप अध्ययन के प्रति रुचि लेंगे। छोटे बच्चों की परवरिश पर ध्यान दें। व्यापार में आप बड़ा निवेश कर सकते हैं। लम्बी दूरी की यात्रा से आपको धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे। दांपत्य संबंध बहुत ही अच्छे रहेंगे।

मिथुन राशि

आज पैतृकसंपदा मिलने के योग बन रहे हैं। आपको अपनी योग्यता दिखाने का अवसर मिलेगा। फाइल वर्क के दौरान सावधानी रखें। आपकी दिनचर्या बहुत ही अच्छी रहेगी। महिलायें शॉपिंग के लिये जा सकती हैं।

कर्क राशि

आज उच्च अधिकारियों के साथ आपको परेशानी हो सकती है। परिवार में कलह का वातावरण रहेगा। अनावश्यक धन खर्च हो सकता है। नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें। कानूनी मामलों में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

सिंह राशि

आज बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ हो सकता है। शाम को संगीत में रुचि ले सकते हैं। व्यवसाय में बड़ी साझेदारी करने से आपको बचना चाहिये। जीवनसाथी की सलाह आपके लिये काफी सहायक सिद्ध होगी।

कन्या राशि

आज आप नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। उच्च अधिकारियों से आपके सम्बन्ध सुधरेंगे। पुराने अनुभवों का आपको लाभ मिलेगा। लोगों की मदद आप करना चाहेंगे। सन्तान की उन्नति से आप प्रसन्न रहेंगे। बच्चे पढ़ाई में रुचि लेंगे।

तुला राशि

आज व्यापार कर रहे लोगों को नये निवेशक मिल सकते हैं। सहकर्मी आपकी काफी मदद करेंगे। आपकी योग्यता की लोग प्रशंसा करेंगे। परिजनों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में मजबूती बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि

आज अनावश्यक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पुरानी गलतियों को दोहराने से बचना चाहिये। परिवार का समर्थन आपको नहीं मिलेगा। अति आत्मविश्वास से आपको बचना चाहिये। व्यवसाय में ज्यादा बड़ा प्रयोग न करें।

धनु राशि

आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। बौद्धिक कार्यों में आप भाग लेंगे। आपकी सम्पत्ति में वृद्धि होगी। शोध कार्य में आप काफी रुचि लेंगे। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है।

मकर राशि

आज धन सम्बन्धित समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। विरोधी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। भागदौड़ के बावजूद आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। धर्म-कर्म के प्रति आस्था कम हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लेंगे।

कुंभ राशि

आज ऑफिस का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अपनी क्षमता पर अविश्वास न करें। तनाव का असर आपके काम पर भी पड़ सकता है। इसीलिये तनाव से बचें। यदि कोई स्वास्थ्य समस्या है तो चिकित्सीय परामर्श अवश्य लें।

मीन राशि

आज आप कुछ कड़े निर्णय ले सकते हैं। पारिवारिक वातावरण बहुत ही अच्छा रहने वाला है। गैस और पेटदर्द की शिकायत हो सकती है। व्यापार में आपकी लापरवाही काफी नुकसानदेह सिद्ध होगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है।