हल्द्वानी: आपदा ग्रस्त इलाकों में 41.67 लाख की मदद -जिलाधिकारी
हल्द्वानी, अमृत विचार। आपदा के बाद लोगों के जख्म भरने में जुटा प्रशासन नैनीताल तहसील में अब तक कई परिवारों को मदद पहुंचा चुका है। जिला अधिकारी धीराज गर्ब्याल के अनुसार इस तहसील में अब तक 41 लाख 67 हजार 900 रुपये की मदद पहुंचाई जा चुकी है। वहीं धारी आपदा से पीड़ितों को जनहानि …
हल्द्वानी, अमृत विचार। आपदा के बाद लोगों के जख्म भरने में जुटा प्रशासन नैनीताल तहसील में अब तक कई परिवारों को मदद पहुंचा चुका है। जिला अधिकारी धीराज गर्ब्याल के अनुसार इस तहसील में अब तक 41 लाख 67 हजार 900 रुपये की मदद पहुंचाई जा चुकी है। वहीं धारी आपदा से पीड़ितों को जनहानि व भवन क्षतिग्रस्त होने पर 28 लाख से अधिक की मदद की गई।
एक सप्ताह पहले लगातार हुई बारिश के बाद से पहाड़ों में कई इलाकों में तबाही का मंजर रहा। जनहानि, भवन क्षतिग्रस्त के साथ ही कई लोगों के पास भोजन संकट भी पैदा हो गया। जिला अधिकारी के अनुसार बेतालघाट एवं कोश्याकुटौली के पांच परिवारों को जनहानि होने पर 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।
तहसील नैनीताल के गांव कुनखेत के 29 परिवारों को 1.10 लाख से अधिक, भवन क्षतिग्रस्त होने पर छह को 6.11 लाख रुपये, भवन नुकसान पर 20,400 की सहायता दी। सौनगांव कहलक्वीरा में दो को दो लाख तीन हजार 800 रूपये, ग्राम पिनौरो बानना, रौशिला में छह को 31200 रूपये, ग्राम अलचौना में 3,05700 रूपये, बोहरकोट में 22800 रूपये दिए।
नौकाना, बोहराकोट, धारी ब्लॉक के ग्राम थलाड़ी, चौखुटा, सुंदरखाल, सरना, कोश्याकुटौली के ग्राम पाडली, मझेड़ा, बारगल, प्यूड़ा, धनियाकोट, सिमलखा, बेडुली, बेतालघाट के मल्ला बौर्या, थापली, बेतालघाट में पीड़ितों को कंबल, भोजन आदि की मदद पहुंचाई। नौ परिवारों को 46800 रूपये तथा गौशाल को 3200 रूपये आर्थिक सहायता दी।
