आज का राशिफल | 28 अक्टूबर, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज हृदय रोगियों की परेशानी बढ़ सकती है। छात्र पढ़ाई को लेकर थोड़ी लापरवाही कर सकते हैं। अपना व्यवहार किसी के प्रति खराब न करें। अपनी कार्यक्षमता पर ध्यान रखें। आपको बुद्धि-विवेक से काम करना चाहिए। वृष राशि आज नौकरी कर रहे लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूर्ण हो …

मेष राशि

आज हृदय रोगियों की परेशानी बढ़ सकती है। छात्र पढ़ाई को लेकर थोड़ी लापरवाही कर सकते हैं। अपना व्यवहार किसी के प्रति खराब न करें। अपनी कार्यक्षमता पर ध्यान रखें। आपको बुद्धि-विवेक से काम करना चाहिए।

वृष राशि

आज नौकरी कर रहे लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूर्ण हो सकती है। आज आप काफी मेहनत करेंगे। धार्मिक कार्यों और गूढ़ विषयों में आप रुचि लेंगे। आप अपने काम को लेकर समर्पित रहेंगे।

मिथुन राशि

आज कड़वे शब्दों का प्रयोग न करें। रिश्तेदारों के ऊपर आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। खर्चीली वृत्ति के कारण आपकी बचत पर बुरा असर पड़ेगा। मित्रों के साथ छोटी सी बात पर झगड़ा हो सकता है।

कर्क राशि

आज पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद कम होंगे। रुकी हुई पेमेंट आपको वापस मिल सकती है। प्रेम संबंधओं में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। नौकरी पेशा लोगों को यात्रा करनी पड़ेगी। मनोरंजन में आप काफी समय बिताएंगे। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।

सिंह राशि

आज परिजनों के साथ मतभेद उभर सकते हैं। बेरोजगारों के ऊपर परिवार का दबाव बढ़ेगा। अति-आत्मविश्वास के कारण आप परिस्थितियों का आकलन करने में चूक कर सकते हैं। सहकर्मी आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे।

कन्या राशि

आज परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आप महत्वपूर्ण मीटिंग में सम्मिलित हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। आज आप ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं।

तुला राशि

आज आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति का माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। कारोबार में अपेक्षा से अधिक धन लाभ मिलेगा। आय के नये स्रोत विकसित होंगे।

वृश्चिक राशि

आज आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। बड़े-बुजुर्ग लोगों की सलाह आपके लिये काफी शुभ रहेगी। नयी उपलब्धियां मिलने से आप उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में उत्तम परिणाम मिलेंगे।

धनु राशि

आज रुका हुआ धन आपको वापस मिलने में परेशानी होगी। गरिष्ठ भोजन करने से आपको बचना चाहिये। मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। बच्चे पढ़ाई को लेकर लापरवाही कर सकते हैं। नया काम शुरू करने में जल्दबाज़ी न करें।

मकर राशि

आज रिश्तेदारों के माध्यम से आपको धन लाभ हो सकता है। विदेश में रहने वाले लोगों को अच्छी जॉब मिल सकती है। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलने की सम्भावना है। बच्चे पढ़ाई पर ध्यान देंगे। दाम्पत्य सम्बन्ध के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।

कुंभ राशि

आज आपकी प्रतिभा की कार्यक्षेत्र में प्रशंसा होगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। काम की अधिकता के बावजूद आप परिवार को समय देंगे। उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। घर की मरम्मत की योजना बना सकते हैं।

मीन राशि

आज पैतृक धन-सम्पदा में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में आपका विश्वास बढ़ेगा। कानूनी मामलों में आपको विजय मिलने की सम्भावना है। जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी।