आर्यन खान के साथ सेल्फी लेने वाला हुआ गिरफ्तार
मुंबई। आर्यन खान के साथ सेल्फी लेकर सुर्खियां बटोरने वाले किरण गोसावी को पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। गोसावी क्रूज ड्रग्स केस में गवाह भी हैं। ठगी के मामले में किरण की गिरफ्तारी हुई है। अभी किरण को फारासखाना पुलिस स्टेशन में रखा गया है। आज दोपहर 12 बजे पुणे …
मुंबई। आर्यन खान के साथ सेल्फी लेकर सुर्खियां बटोरने वाले किरण गोसावी को पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। गोसावी क्रूज ड्रग्स केस में गवाह भी हैं। ठगी के मामले में किरण की गिरफ्तारी हुई है। अभी किरण को फारासखाना पुलिस स्टेशन में रखा गया है। आज दोपहर 12 बजे पुणे की शिवाजीनगर कोर्ट में किरण को पेश किया जाएगा।

जिस क्रूज से आर्यन खान को पकड़ा गया था उसका मुख्य गवाह किरण गोसावी ही है। स्टार किड के साथ किरण की सेल्फी भी वायरल हुई थी। इसके अलावा भी क्रूज पर रेड के बाद हुई मीटिंग की तस्वीरों में गोसावी नजर आ चुका है।
गोसावी को आज दोपहर करीब 12 बजे किया जाएगा। फिलहाल उसे फारासखाना पुलिस स्टेशन में रखा गया है और पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता खुद उससे पूछताछ करने पहुंचे हैं। दरअसल गोसावी के खिलाफ धोखाधड़ी के 5 मामले दर्ज हैं। हालांकि, उसकी गिरफ्तारी पुणे में 2018 में दर्ज एक मामले में हुई है। इसमें चिन्मय देशमुख नाम के एक युवक ने किरण के खिलाफ मलेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लाख रुपए ठगने का आरोप लगाया था।
प्रभाकर साइल का कहना है कि गोसावी ने आर्यन खान को छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपए की मांग की थी। इसमें से 8 करोड़ का हिस्सा NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े का भी है।
गिरफ्तार होने से पहले किरण ने वीडियो शेयर किया जिसमें उसने दावा किया कि प्रभाकर साइल झूठ बोल रहा है। इसके साथ ही उसने अनुरोध किया कि प्रभाकर और उनके भाइयों की सीडीआर रिपोर्ट जारी की जानी चाहिए। किरण ने इस बात का भी खुलासा किया कि आर्यन की गिरफ्तारी के बाद उन्हें फोन पर धमकाया जा रहा था।


