हल्द्वानी: रोडवेज निगम कर्मियों की लापरवाही से रोडवेज को लाखों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रोडवेज इन दिनों दिवाली की तैयारी में लगा हुआ है। इसके लिए अधिकारियों ने निर्देश भी देने शुरू कर दिए हैं। लेकिन वहीं रोडवेज निगम कर्मियों की लापरवाही से रोडवेज को आए दिन लाखों का नुकसान झेलना पड़ रहा है। देर रात हुई तकनीकी खराबी के चलते 12 घंटों में ही परिवहन …

हल्द्वानी, अमृत विचार। रोडवेज इन दिनों दिवाली की तैयारी में लगा हुआ है। इसके लिए अधिकारियों ने निर्देश भी देने शुरू कर दिए हैं। लेकिन वहीं रोडवेज निगम कर्मियों की लापरवाही से रोडवेज को आए दिन लाखों का नुकसान झेलना पड़ रहा है।

देर रात हुई तकनीकी खराबी के चलते 12 घंटों में ही परिवहन निगम को लाखों का नुकसान हो गया। नुकसान की वजह कभी सर्वर डाउन हो जाते हैं, कहीं ई-टिकटिंग मशीनें नहीं है तो कभी तकनीकी खराबी सामने आ जाती है।

उत्तराखंड परिवहन निगम के आला अधिकारियों की लापरवाही के चलते मंगलवार व बुधवार को फास्टैग में भुगतान शेष नहीं हो पाया। देर रात 11 बजे से बुधवार सुबह 11:30 बजे तक काम बंद रहा। फास्टैग नहीं होने से परिवहन निगम के हर टोल प्लाजा पर भुगतान दोगुना किया गया।

इससे कुमाऊं मंडल को ही लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं फास्टैग के रिचार्ज न होने से टोल प्लाजा में कई बसें जाम में फंस गई, जिससे चालक-परिचालक को परेशानियों का सामना करना पड़ा। फास्टैग रिचार्ज न होने से कुमाऊं मंडल की 100 से ज्यादा बसों को नगद भुगतान करना पड़ा। इसमें दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद, जयपुर आदि की बसें भी शामिल हैं।

संबंधित समाचार