जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म सत्यमेव जयते 2 का गाना ‘मेरी जिंदगी है तू’ हुआ रिलीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 का गाना ‘मेरी जिंदगी है तू’ रिलीज हो गया है। मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ में जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म का पहला गाना ‘मेरी जिंदगी है तू’ रिलीज कर …

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 का गाना ‘मेरी जिंदगी है तू’ रिलीज हो गया है। मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ में जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म का पहला गाना ‘मेरी जिंदगी है तू’ रिलीज कर दिया गया है।

इस गाने में जॉन और दिव्या के बीच की खूबसूरत केमिस्ट्री है जो पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। जुबिन नौटियाल और नीति मोहन द्वारा गाया यह गाना मनोज मुंतशिर ने लिखा है।

गौरतलब है कि ‘सत्यमेव जयते 2’ वर्ष 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ का सीक्वल है।

 

संबंधित समाचार