मुरादाबाद : फर्म मालिकों के उत्पीड़न के खिलाफ तीसरे दिन भी महिला की भूख हड़ताल जारी
मुरादाबाद, अमृत विचार। फर्म मालिकों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर आंदोलन कर रही महिला आज तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठी रही। महिला का कहना है कि जब तक परम मालिकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी वह भूख हड़ताल पर बैठी रहेगी। थाना नागफनी क्षेत्र के बंगला गांव की रहने वाली महिला 3 …
मुरादाबाद, अमृत विचार। फर्म मालिकों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर आंदोलन कर रही महिला आज तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठी रही। महिला का कहना है कि जब तक परम मालिकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी वह भूख हड़ताल पर बैठी रहेगी।
थाना नागफनी क्षेत्र के बंगला गांव की रहने वाली महिला 3 दिन पहले भूख हड़ताल पर बैठी थी। महिला का आरोप है कि वह दसवां घाट स्थित एक प्राइवेट फर्म में काम करती है, जिसमें उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। कई बार शिकायत पर प्रशासन द्वारा फर्म मालिक के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही। इसलिए वह भूख हड़ताल पर बैठ गई है।
