कुशीनगर: ट्रक व जीप के बीच जोरदार टक्कर, तीन लोगों की मौत, पांच घायल
कुशीनगर। जिले तरयासुजान थाना क्षेत्र के NH-28 पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब लतवाचट्टी स्थित फोरलेन पर तमकुहीराज से सवारी लेकर गोपालगंज (बिहार) जा रही कमांडर जीप एक हादसे की शिकार हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक ने जिला अस्पताल जाते वक्त रास्ते में दम …
कुशीनगर। जिले तरयासुजान थाना क्षेत्र के NH-28 पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब लतवाचट्टी स्थित फोरलेन पर तमकुहीराज से सवारी लेकर गोपालगंज (बिहार) जा रही कमांडर जीप एक हादसे की शिकार हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक ने जिला अस्पताल जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को सीएचसी तमकुही से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उनकी स्थिति नाजूक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे तमकुहीराज से सवारी लेकर कमांडर जीप गोपालगंज (बिहार) जा रही थी। इसी दौरान लतवाचट्टी के सामने फोरलेन पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में चीप आ गई। प्रत्यदर्शियों के अनुसार ट्रक का अगला पहिया फट गया, जिससे चालक का ट्रक से संतुलन बिगड़ गया। ट्रक अनियंत्रित होकर जीप में ठोकर मारकर सड़क पर पलट गया। घटना होते ही मौके पर कोहराम मच गया।
ट्रक की जोरदार टक्कर से जीप डिवाइडर पर लगी लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए दूसरी तरफ सर्विस लेन पर जाकर पलट गई। इस दौरान मौके पर चीख पुकार मच गई। जिसमें एक महिला सहित दो लोग मौके पर ही दम तोड़ दिए थे, जबकि चालक सहित चार लोगों को सीएचसी तमकुहीराज भिजवाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय चालक मुन्ना खरवार की भी मौत हो गई।
इस घटना के वक्त पैदल जा रहे दो स्थानीय लोग भी चोटिल हो गए। पुलिस मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आस पास के लोगों ने घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए सड़क जाम कर दिया। आधा घंटा तक सड़क जाम रहने के बाद पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर फोरलेन पर आवागमन बहाल कराया। पुलिस मृतकों के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
इस संबंध में थाना प्रभारी कपिलदेव चौधरी ने बताया कि घटना में अर्चना मिश्रा (35) पत्नी जितेंद्र मिश्र निवासी बहादुर पुर उसरी तरवारा बिहार, रज्जाक (65) पुत्र सौदागर निवासी घोघमलवा गौरी श्रीराम थाना विशुनपुरा एवं चालक मुन्ना खरबार (35) पुत्र जगदीश निवासी कौवापट्टी थाना तरयासुजान की मौत हो गई है।
जबकि गाड़ी में सवार हसमुद्दीन (55) निवासी हरिहरपुर थाना तरयासुजान, विकास मद्धेशिया (30) निवासी बासंगांव थाना विशुनपुरा, रविशंकर श्रीवास्तव (45) निवासी सिरसिया छपरा बिहार बुरी तरह घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना में स्थानीय लतवाचट्टी निवासी जाजुल अली एवं आरिफ अली भी चोटिल बताए जा रहे हैं। पुलिस आवश्यक कार्रवाई करने में लगी हुई है।
