तीन दिन की सुनवाई के बाद आर्यन खान को मिली जमानत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान को बड़ी राहत मिल गई है। लगातार तीन दिन की सुनवाई के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने आज स्टार किड को बेल दे दी है। इसके साथ ही अरबाज मर्चेंट और  मुनमुन धमेचा को भी बेल मिल चुकी है। View this post on Instagram A post shared by Aryan Khan …

मुंबई। ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान को बड़ी राहत मिल गई है। लगातार तीन दिन की सुनवाई के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने आज स्टार किड को बेल दे दी है। इसके साथ ही अरबाज मर्चेंट और  मुनमुन धमेचा को भी बेल मिल चुकी है।

बता दें कि आज या कल तक आर्यन को कोर्ट में ही रहना होगा। कोर्ट के आदेश की कॉपी मिलने के बाद ही आर्यन, अरबाज, मुनमुन जेल से बाहर निकल पाएंगे।

अनिल सिंह ने आज NCB  की तरफ से दलीले देते हुए कहा कि आर्यन कई सालों से ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं। इसके साथ ही वो ड्रग्स पैडलर्स के कॉंटेक्ट में भी रहे हैं। भले ही स्टार किड के पास से ड्रग्स नहीं मिला पर वो उसका सेवन करते रहे हैं, इसलिए उनपर धारा 28 लागू होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि क्रूज पार्टी एक रंगीन पार्टी थी, जो गांधी जयंती यानि ‘ड्रायडे’ पर हो रही थी। अनिल सिंह ने कहा कि उन्हें कम से कम आज का दिन तो छोड़ देना चाहिए था।

कोर्ट में अनिल सिंह की दलीलों का जवाब देते हुए मुकुल रोहतगी ने कहा था कि  आर्यन-अरबाज साथ तो थे लेकिन स्टार किड को ये नहीं पता था कि उनके दोस्त के पास ड्रग्स था। NCB को अपनी बात साबित करने के लिए ठोस सबूत देने होंगे जो उनके पास नहीं हैं। मानव और गाबा आर्यन खान को जानते थे, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। इस मामले में दोनों को पहले ही जमानत दे दी गई है।

संबंधित समाचार