रुद्रपुर: आठ सूत्रीय मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर गरजी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले जिलेभर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उनका आरोप था कि पिछले कई वर्षोँ से आंगनबाड़ी एक ही वेतनमान पर काम कर रही है, जबकि महंगाई के अलावा …

रुद्रपुर, अमृत विचार। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले जिलेभर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

उनका आरोप था कि पिछले कई वर्षोँ से आंगनबाड़ी एक ही वेतनमान पर काम कर रही है, जबकि महंगाई के अलावा हर विभाग में वेतनमान को बढ़ाया गया है। उन्होंने ऐलान किया कि यदि सरकार ने कर्मचारी संघ की मांगों पर गौर नहीं किया, तो आंदोलन किया जाएंगा।

बुधवार को संघ की जिलाध्यक्ष हेमंती देवी, कोषाध्यक्ष दमयंती चुफाल की मौजूदगी में सैकड़ों की तादाद में जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पर इकठ्ठा हुई और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि पिछले कई सालों से संघ बाल विका स विभाग में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की श्रेणी तय करने, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बराबर या समतुल्य मानदेय दिए जाने, आंगनबाड़ी कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने, कर्मचारियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन सेविका को 18000 रुपए और सहायिका को 9000 रुपए प्रतिमाह भुगतान किए जाने, सुपरवाइजर पद के लिए पदोन्नति में सौ फीसदी दिए जाने, ऑनलाइन कार्य करने के लिए मोबाइल व लैपटॉप देने, आंगनबाड़ी कर्मचारियों को जनश्री बीमा योजना का लाभ दिए जाने और रिटायर्ड होने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए वृद्धा पेंशन की व्यवस्था लागू करने के लिए संघर्ष किया जा रहा है।

बावजूद इसके राज्य गठन के बाद किसी भी सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस मौके पर जिला मंत्री वृदा देवी, संतोष दुबे, ज्योति गिल, धर्मा गंगवार, प्रमिला देवी, भागा देवी, हेमा देवी, ममता, प्रेमा जोशी, सुमन देवी, सीमा देवी आदि मौजूद थे।

 

संबंधित समाचार