रायबरेली: मानसिक रूप से बीमार युवक ने की बुजुर्ग की हत्या, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। धान काटने जा रहे एक बुजुर्ग मजदूर की गांव के बाहर मानसिक रूप से बीमार युवक ने चाकू से हमलाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। मामले को लेकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जगतपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चिचोली गांव निवासी गुलाम (60) पुत्र शेख रहीम गुरुवार को …

रायबरेली। धान काटने जा रहे एक बुजुर्ग मजदूर की गांव के बाहर मानसिक रूप से बीमार युवक ने चाकू से हमलाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। मामले को लेकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जगतपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चिचोली गांव निवासी गुलाम (60) पुत्र शेख रहीम गुरुवार को धान काटने के लिए खेत जा रहा था। रास्ते में बाबा स्वरूप दास कुटी और उच्च प्राथमिक विद्यालय चिचौली के पास पहले से घात लगाकर बैठे एक युवक ने गुलाम पर चाकू से हमला कर दिया।

शोर-शराबा सुनकर मौके पर काफी ग्रामीण एकत्रित हो गए। साथ ही घायल को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने गुलाम को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी के डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही बुजुर्ग की मौत हो गई थी। बताते हैं कि गुलाम मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके तीन बेटे मोहम्मद राशिद, मोहम्मद इरशाद व मोहम्मद दिलशाद तथा दो बेटियां हैं, उनकी शादी हो चुकी है।

मृतक के पुत्र मोहम्मद दिलशाद ने बताया है कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। घटना की जानकारी के बाद क्षेत्राधिकारी डलमऊ अशोक कुमार सिंह व जगतपुर कोतवाल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। क्षेत्राधिकारी डलमऊ अशोक कुमार सिंह ने बताया है कि मानसिक रूप से बीमार युवक ने मजदूर के ऊपर हमला किया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार