बरेली: अब मैंडरिन भाषा की पढ़ाई कर सकेंगे छात्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के साथ भारत में स्थित ताइवान आर्थिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के साथ गुरुवार को लखनऊ में सहमति पत्र (एमओयू) हस्ताक्षर किये गए। इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित बहुभाषी अध्ययन केंद्र में ताइवान केंद्र की सहायता से मैंडरिन भाषा में एक शिक्षक नियुक्त होगा। यह शिक्षक छात्रों को सर्टिफिकेट …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के साथ भारत में स्थित ताइवान आर्थिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के साथ गुरुवार को लखनऊ में सहमति पत्र (एमओयू) हस्ताक्षर किये गए। इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित बहुभाषी अध्ययन केंद्र में ताइवान केंद्र की सहायता से मैंडरिन भाषा में एक शिक्षक नियुक्त होगा।

यह शिक्षक छात्रों को सर्टिफिकेट व डिप्लोमा पाठ्यक्रम की पढ़ाई कराएगा। विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. केपी सिंह और ताइवान की ओर से उनके राजदूत प्रतिनिधि बौशन गर द्वारा हस्ताक्षर किए गए। ताइवान प्रतिनिधि मंडल में पीटर चेन, डायरेक्टर इकनोमिक डिवीज़न शिक्षा विभाग, डॉ चेन तुसन वांग डायरेक्टर विज्ञान और तकनीक विभाग, मिस एली चिआंग सेक्रटरी साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिवीजन, मिस जिन चुएन तिसाई विदेश मंत्रालय, मिस्टर पोसतंग अध्यक्ष हिमालया कल्चरल एसोसिएशन उपस्थित रहे।

विश्वविद्यालय की ओर से प्रो. संजय गर्ग डायरेक्टर ऑफ सोशल एंड कॉरपोरेट रिलेशन्स, प्रो. एसएस बेदी डायरेक्टर ऑफ इंटरनेशनल रिलेशन्स, प्रो. आशा चौबे कोऑर्डिनेटर बहुभाषी अध्ययन केंद्र एवं कुलसचिव डॉ राजीव कुमार एवं सुधाकर मौर्य उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार