बरेली: लघु फिल्म के कलाकारों को संघ राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में देगा मंच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अब विभिन्न विषयों पर छोटी-छोटी लघु व अन्य फिल्में बनाने वाले कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहन देने के साथ उनकी कला संस्कृति को भी जागृत करेगा। भारतीय चित्र साधना के जरिए भोपाल में 18 से 20 फरवरी 2022 में चित्र भारती राष्ट्रीय फिल्मोत्सव का आयोजन होगा। इसमें …

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अब विभिन्न विषयों पर छोटी-छोटी लघु व अन्य फिल्में बनाने वाले कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहन देने के साथ उनकी कला संस्कृति को भी जागृत करेगा। भारतीय चित्र साधना के जरिए भोपाल में 18 से 20 फरवरी 2022 में चित्र भारती राष्ट्रीय फिल्मोत्सव का आयोजन होगा। इसमें देशभर के उन कलाकारों की लघु फिल्में शामिल की जाएंगी जो 42 प्रांतों में जनवरी में होने वाले कार्यक्रम में चयनित होंगी।

ब्रज प्रांत में जनवरी में कार्यकम होगा। फिल्मोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए कलाकारों को 30 नवंबर 2021 तक आवेदन करना होगा। देशभर से 200 लघु फिल्मों को शामिल किया जाएगा। प्रथम आने वाले को 10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। गुरुवार दोपहर केशव कृपा भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में संघ के ब्रज प्रांत के सह प्रचार प्रमुख कीर्ति ने बताया कि यह फिल्मोत्सव चौथा संस्करण होगा। शुरुआत 2016 में इंदौर से हुई थी।

चित्र भारती के आयोजन से देश और ब्रजप्रांत में फिल्म निर्माण का वातावरण बनेगा। जिससे युवाओं को अवसर, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। ब्रज प्रांत के सह प्रचार प्रमुख ने बताया कि ब्रज प्रांत में 7 हजार गांव, 12 सरकारी जिले हैं। यहां रहने वाले कलाकार आवेदन करें, ताकि उनकी प्रतिभा को निखारा जा सके। इस मौके पर संघ के महानगर प्रचार प्रमुख आलोक प्रकाश भी मौजूद रहे।

यहां करें आवेदन, इतना है पंजीयन शुल्क
भाग लेने के लिए कलाकारों को ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटबीसीएस-सीबीएफएफडॉटओआरजी’ वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य है। कैंपस फिल्मों के लिए 100 रुपये शुल्क, अन्य सभी श्रेणियों के लिए 500 रुपये पंजीयन शुल्क लगेगा। फिल्मों को केवल गूगल ड्राइव लिंक के माध्यम से जमा करना होगा। प्रविष्टियों के साथ निर्माण सामग्री जमा कराना अनिवार्य है। पूरा नाम, पता, मोबाइल नंबर व ई-मेल भी भेजनी जरूरी है।

इन विषयों पर लघु फिल्में बनाकर भेजनी हैं
भारत की स्वतंत्रता को याद करने के मकसद से ‘भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष’, स्वाधीन भारत के 75 वर्ष, अनलॉकडाउन, वोकल फॉर लोकल, गांव खुशहाल-देश खुशहाल, भारतीय संस्कृति एवं मूल्य इनोवेशन, रचनात्मक कार्य, संयुक्त परिवार, पर्यावरण एवं ऊर्जा, शिक्षा व कौशल विकास समेत 10 विषयों पर लघु फिल्में बनाकर कलाकारों को भेजनी हैं।

संबंधित समाचार