अमित शाह के लखनऊ दौरे से बदली यातायात व्यवस्था, देखें रूट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। रायबरेली रोड वृंदावन योजना सेक्टर 15 में शुक्रवार को गृहमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। कई मार्गों पर इस दौरान वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों को वैक्लपिक मार्ग से इस दौरान गुजरना होगा। इस ओर नहीं जा सकेंगे वाहन सेक्टर 8 वृंदावन अंडर पास चौराहे से सेक्टर 12 …

लखनऊ। रायबरेली रोड वृंदावन योजना सेक्टर 15 में शुक्रवार को गृहमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। कई मार्गों पर इस दौरान वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों को वैक्लपिक मार्ग से इस दौरान गुजरना होगा।

इस ओर नहीं जा सकेंगे वाहन

  • सेक्टर 8 वृंदावन अंडर पास चौराहे से सेक्टर 12
  • 15 कार्यक्रम स्थल की ओर सेक्टर 12 नहर पुल चौराहे से सिर्फ कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के वाहन जा सकेंगे
  • सेक्टर 11 नहर पुल तिराहे से सेक्टर 15 कार्यक्रम स्थल की ओर
  • सेक्टर 15 वृंदावन चौराहे से वीआइपी के अतिरिक्त अन्य के वाहन कमता शहीदपथ तिराहे से बड़े कामर्शियल वाहन अहिमामऊ शहीदपथ की ओर

इस ओर जा सकेंगे

  • वृंदावन सेक्टर 9 नहर पुल चौराहे के रास्ते
  • सेक्टर 14 नहर पुल अथवा सेक्टर 16 ए चौराहे के रास्ते
  • सेक्टर 12 नहर पुल चौराहा या ज्ञान सरोवर विद्यालय चौराहे के रास्ते

इमर्जेन्सी वाहन जाम में फंसने पर दिए गए नम्बर पर करें संपर्क

जाम में कोई स्कूली वाहन, एंबुलेंस, फायर सर्विस की गाड़ी, शव वाहन आदि जाम में फंसा है, तो उसके लिए संबंधित व्यक्ति को ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 9454405155 पर सूचना देनी होगी। ट्रैफिक पुलिस को मौके पर भेज कर तत्काल ऐसे वाहनों को जाम से निकाल कर प्रतिबंधित मार्ग से भेजा जाएगा।

संबंधित समाचार