इनसिनिया के दो गोल से नैपोली आसान जीत से शीर्ष पर पहुंचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नेपल्स। लोरेंजो इनसिनिया के पेनल्टी पर किए गए दो गोल की मदद से नैपोली ने बोलोग्ना को 3-0 से हराकर इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए में फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। फैबियन रूइज ने 18वें मिनट में नैपोली की तरफ से पहला गोल किया। इसके बाद इनसिनिया ने 41वें और 62वें मिनट में …

नेपल्स। लोरेंजो इनसिनिया के पेनल्टी पर किए गए दो गोल की मदद से नैपोली ने बोलोग्ना को 3-0 से हराकर इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए में फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। फैबियन रूइज ने 18वें मिनट में नैपोली की तरफ से पहला गोल किया। इसके बाद इनसिनिया ने 41वें और 62वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला।

इस जीत से नैपोली के 10 मैचों में 28 अंक हो गए हैं। एसी मिलान के भी इतने ही अंक हैं लेकिन नैपोली गोल अंतर में उससे आगे है। मिलान ने मंगलवार को टोरिनो को 1-0 से हराया था। बोलोग्ना पिछले छह मैचों में केवल एक जीत दर्ज कर पाया है। उसके 10 मैचों में 12 अंक हैं और वह 12वें स्थान पर है।

यह भी पढ़े- 

पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ी पाए गए कोरोना संक्रमित

संबंधित समाचार