हल्द्वानी: डिजाइनर दीयों से सजा बाजार, मटकों में बने दिए बने आकर्षण का केंद्र
हल्द्वानी,अमृत विचार। दिवाली को लेकर बाजार सज गए हैं। लोगों ने खरीदारी करनी शुरू कर दी है। गुरुवार को भी बाजार में भीड़ देखने को मिली। इस बीच बाजार में सजे मटकों के आकार में आए मोम के दिए लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। वहीं मिट्टी के दीयों के भी कई तरह के …
हल्द्वानी,अमृत विचार। दिवाली को लेकर बाजार सज गए हैं। लोगों ने खरीदारी करनी शुरू कर दी है। गुरुवार को भी बाजार में भीड़ देखने को मिली। इस बीच बाजार में सजे मटकों के आकार में आए मोम के दिए लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। वहीं मिट्टी के दीयों के भी कई तरह के नए डिजाइन आए हैं, जो लोगों को काफी भा रहे हैं।
हल्द्वानी बाजार डिजाइनर दीयों, मालाओं व एलइडी लाइटों से सज गए हैं।

लोगों को आकर्षित करने के लिए कुम्हारों ने इस बार मिट्टी के दियों के साथ भी अपनी कला का प्रदर्शन किया है। कहीं पंच मुखी तो कही 10 दियों को एक साथ एक ही खांचें में उभारा है। यह लोगों को अपने ओर आकर्षित कर रहे हैं। इसी के साथ इस बार बाजार में मटकों के आकार में मोम के दिए भी आए हैं। जिन्हें देख लोगों की नजरें नहीं हट रहीं। यह दिखने में जितने सुंदर हैं, उतने ही किफायती भी।
इधर, इस बार लोगों में भारतीय एलईडी लाईटों की मांग बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि ग्राहक उनसे यह पूछकर ही लाईट खरीद रहा है कि यह भारतीय है ना। व्यापारियों ने बताया कि भारतीय लाइटों की खासयीत यह है कि इसमें प्रयोग होने वाले तार कॉपर के है और चाइनीज लाइटों में एलुमिनियम का प्रयोग किया गया है, जो लंबे समय तक नहीं चल पाते हैं।
