हल्द्वानी: गौला नदी में मिली लाश, नहीं हुई शिनाख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौला नदी से गुरुवार को फिर एक शव बरामद किया गया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे बनभूलपुरा पुलिस को चोरगलिया रेलवे फाटक के पास गौला नदी में एक व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे बनभूलपुरा थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक और …

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौला नदी से गुरुवार को फिर एक शव बरामद किया गया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे बनभूलपुरा पुलिस को चोरगलिया रेलवे फाटक के पास गौला नदी में एक व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे बनभूलपुरा थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक और गोताखोर मनोज बहुखंडी के प्रयास से मशक्कत के बाद शव को निकाला जा सका।

थानाध्यक्ष ने बताया कि करीब 40-45 साल के इस व्यक्ति के शरीर पर केवल अंडरवियर मिला है। फिलहाल ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला, जिससे शव की शिनाख्त की जा सके। शव 12 से 15 घंटे पुराना माना जा रहा है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

संबंधित समाचार