नैनीताल: तीन दिन से लापता दुकानदार का फंदे पर लटका मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। तीन दिन से लापता चल रहा दुकानदार नैनीताल के बारापत्थर क्षेत्र  में पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें दुकानदार ने स्वयं जान देने की बात लिखी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। मल्लीताल स्थित मार्शल कॉटेज निवासी सोनू हसन सोमवार …

नैनीताल, अमृत विचार। तीन दिन से लापता चल रहा दुकानदार नैनीताल के बारापत्थर क्षेत्र  में पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें दुकानदार ने स्वयं जान देने की बात लिखी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

मल्लीताल स्थित मार्शल कॉटेज निवासी सोनू हसन सोमवार को दुकान के लिए निकला था लेकिन रात घर नही लौटा। उसकी पत्नी रेशमा ने मंगलवार को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पिछले तीन दिनों से परिजन और पुलिस उसकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार को बारापत्थर में एक पेड़ पर उसका शव लटका मिला। कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा।

संबंधित समाचार