हल्द्वानी: प्राचार्य धरना स्थल पर पहुंचे, नहीं माने उपनल कर्मचारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उपनल कर्मचारियों की हड़ताल से अब सुशीला तिवारी अस्पताल में व्यवस्थाएं लड़खड़ा गई हैं। हालात काबू से बाहर होते जा रहे हैं। ऐसे में उपनल कर्मचारियों से हड़ताल समाप्त कर काम पर वापस लौटने की अपील के साथ मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डा. अरूण जोशी धरनास्थल पर पहुंचे। हालांकि कर्मचारियों ने हड़ताल जारी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उपनल कर्मचारियों की हड़ताल से अब सुशीला तिवारी अस्पताल में व्यवस्थाएं लड़खड़ा गई हैं। हालात काबू से बाहर होते जा रहे हैं। ऐसे में उपनल कर्मचारियों से हड़ताल समाप्त कर काम पर वापस लौटने की अपील के साथ मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डा. अरूण जोशी धरनास्थल पर पहुंचे। हालांकि कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखने की बात कही है।


गुरुवार को बुद्ध पार्क में 57वें दिन भी हड़ताल पर डटे उपनल कर्मचारियों को मनाने के लिए प्राचार्य डा. जोशी पहुंचे। उन्होंने सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की ओर से आदेश हैं उपनल कर्मचारियों को काम पर वापस बुलाएं। नहीं तो कर्मचारियों पर मुकदमे दर्ज किए जाएंगे।

इधर, संगठन के अध्यक्ष पीएस बोहरा ने बताया कि वह प्राचार्य का पूरा सम्मान करते हैं और अस्पताल में हो रही परेशानियों से भी वाकिफ हैं। कहा कि हम खुद नहीं चाहते कि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी हो लेकिन अब सरकार को भी हमारी परेशानियों को समझना चाहिए।

कहा कि जब तक उपनल कर्मचारियों का नियमितिकरण नहीं किया जाता है तब तक हड़ताल वापस नहीं ली जाएगी। उल्लेखनीय है कि उपनल कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सरकार ने उनकी नियमितिकरण की मांग तो नहीं मानी थी लेकिन कर्मचारियों के वेतन में 3000 रुपए प्रतिमाह की बढ़ोतरी कर दी थी लेकिन कर्मचारी सरकार के सामने नियमितिकरण की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। इधर, धरना स्थल पर मोहन रावत, नेत्रपाल, सुशील कुमार, अजय, राकेश कुमार, सोनू, कविता मनराल, राजेंद्र सिंह राणा, संजय पांडे, दीपिका नेगी, मोनिका, बसंती आदि थे।

कर्मचारियों ने रखी अपनी व्यथा
धरनास्थल पर कर्मचारियों ने अपनी व्यथा प्राचार्य के सामने रखी और कहा कि इतने कम वेतन में पढ़ाई के लिए जो कर्ज लिया था। वह भी चुकाना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों के बच्चों का भविष्य भी अंधकारमय है।

संबंधित समाचार