मुरादाबाद : जिला कारागार में बंद जानलेवा हमले के आरोपी की मौत
मुरादाबाद, अमृत विचार। जानलेवा हमले के मामले में नागफनी पुलिस द्वारा चार अक्टूबर को जेल भेजे गए अधेड़ की कारागार में मौत हो गई। मूर्छित हालत में उसे जिला कारागार ने जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। नागफनी थानाक्षेत्र के नवाबपुरा निवासी 55 वर्षीय शकील अहमद को नागफनी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जानलेवा हमले के मामले में नागफनी पुलिस द्वारा चार अक्टूबर को जेल भेजे गए अधेड़ की कारागार में मौत हो गई। मूर्छित हालत में उसे जिला कारागार ने जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
नागफनी थानाक्षेत्र के नवाबपुरा निवासी 55 वर्षीय शकील अहमद को नागफनी पुलिस ने जानलेवा हमला, घर में घुसकर मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया था। जहां से उसे चार अक्टूबर को जेल भेज दिया गया था। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि 19 से 23 अक्टूबर तक शकील अहमद को सांस की समस्या के चलते जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 23 अक्टूबर को स्वास्थ्य ठीक होने पर उसे वापस बैरक में भेज दिया गया था।
उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर की सुबह अचानक शकील की हालत खराब हो गई। उसे जेल के अस्पताल में लाया गया। इसके बाद उसे तड़के पांच बजकर 58 मिनट पर जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां डाक्टरों ने छह बजकर पांच मिनट पर उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिवार के लोग भी मोर्चरी पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टामर्टम के लिए भेज दिया है।
