बल्लेबाज डेविड वार्नर ने कहा- यूएई के धीमे विकेटों पर अच्छी शुरुआत करना काफी जरूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुबई। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेल कर लय में वापसी करने के बाद कहा कि यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) के धीमे विकेटों पर बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत बेहद महत्वपूर्ण है। वार्नर ने गुरुवार को टी20 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ सात विकेट से जीत में …

दुबई। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेल कर लय में वापसी करने के बाद कहा कि यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) के धीमे विकेटों पर बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत बेहद महत्वपूर्ण है। वार्नर ने गुरुवार को टी20 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ सात विकेट से जीत में 42 गेंदों पर 65 रन की आक्रामक पारी खेली।

वार्नर ने अपनी लय को लेकर चल रही चर्चा को ‘काफी मजाकिया’ बताते हुए खारिज कर दिया था क्योंकि उनका मानना है कि आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा दरकिनार किए जाने के बाद उन्होंने पर्याप्त क्रिकेट नहीं खेली है। उन्होंने कहा, ” मुझे लगता है कि जो लोग मेरी आलोचना करते हैं वे जानते हैं कि मैं कैसा हूं।

हमारे लिए यहां एक अच्छी शुरुआत करना वास्तव में महत्वपूर्ण था। फिंच को मैदान में अच्छा करते देखना और शानदार शॉट लगाते देखना अच्छा था।  ” उन्होंने कहा, ” मेरे साथ भी यही प्रक्रिया है।

इन विकेटों पर एक अच्छी शुरुआत करना महत्वपूर्ण है। ” वार्नर ने कहा कि उन्हें अपनी आलोचनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा, ”आलोचकों को बंद करना? नहीं, कभी नहीं। यह खेल की दुनिया है। अभी आप शीर्ष पर होते हैं तो कभी खराब दौर से गुजर रहे होते हैं। आपको इस दौरान आत्मविश्वास से रहना होता है, अपने चेहरे पर मुस्कान बनाये रखनी होती है।”

इसे भी पढ़ें…

डिएगो माराडोना के निधन के एक साल बाद बायोपिक श्रृंखला का हुआ प्रीमियर

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा