अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने किया यह ट्वीट…

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की तारीफ की है। बता दें, अहान शेट्टी फिल्म तड़प से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। इसी बाच अक्षय कुमार ने फिल्म का ट्रेलर देखकर अहान शेट्टी की तारीफ की है। अक्षय ने तड़प …

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की तारीफ की है। बता दें, अहान शेट्टी फिल्म तड़प से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। इसी बाच अक्षय कुमार ने फिल्म का ट्रेलर देखकर अहान शेट्टी की तारीफ की है।

अक्षय ने तड़प के ट्रेलर को ट्वीट करके लिखा कि यार सुनील शेट्टी, तेरा बेटा तो तुझसे भी दस कदम आगे है। यह किस टाइप की हेराफेरी है भाई? क्या ट्रेलर है तड़प का। अहान को खूब प्यार और शुभकामनाएं।

अक्षय के इस ट्वीट पर सुनील शेट्टी ने लिखा कि तुम पहले शख्स थे, जिसने सिर्फ तस्वीर देखकर कई साल पहले शुभकामना दी थी और कुछ खूबसूरत बात कही थी। तुम जो प्यार दिखाते हो, उसके लिए बहुत शुक्रिया

संबंधित समाचार