बाराबंकी: पुलिस अधीक्षक ने नगर कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, दिए ये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अनुराग वत्स ने आज शुक्रवार को थाना कोतवाली नगर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, आगन्तुक कक्ष, हवालात, मालखाना, शस्त्रागार, कंप्यूटर-कक्ष, मेस, बैरक आदि का गहन जांच किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को जनता के साथ शालीन व्यवहार व …

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अनुराग वत्स ने आज शुक्रवार को थाना कोतवाली नगर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, आगन्तुक कक्ष, हवालात, मालखाना, शस्त्रागार, कंप्यूटर-कक्ष, मेस, बैरक आदि का गहन जांच किया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को जनता के साथ शालीन व्यवहार व उनकी समस्याओं का समुचित निस्तारण किये जाने का निर्देश दिया। साथ ही थाना परिसर को स्वच्छ रखने, कार्यालय अभिलेखों के बेहतर व व्यवस्थित रख-रखाव एवं उनको अद्यावधिक रखने के लिए भी निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अमर सिंह व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहें।

संबंधित समाचार