हल्द्वानी: जल निगम ने बिछाई पाइप लाइन लेकिन जल संस्थान नहीं दे पा रहा पानी
हल्द्वानी, अमृत विचार। अमृत योजना के तहत जल निगम ने हाईडिल परियोजना को पूरा कर लिया है। इसके तहत वॉकवे मॉल से लेकर जगदंबा नगर तक नई पाइप लाइनें बिछाई गई हैं। इससे क्षेत्र के 10 हजार से अधिक लोग लाभांवित होंगे, लेकिन जल संस्थान की ओर से पानी नहीं मिलने के कारण जल निगम …
हल्द्वानी, अमृत विचार। अमृत योजना के तहत जल निगम ने हाईडिल परियोजना को पूरा कर लिया है। इसके तहत वॉकवे मॉल से लेकर जगदंबा नगर तक नई पाइप लाइनें बिछाई गई हैं। इससे क्षेत्र के 10 हजार से अधिक लोग लाभांवित होंगे, लेकिन जल संस्थान की ओर से पानी नहीं मिलने के कारण जल निगम इस परियोजना को शुरू कर पा रहा है।
बता दें कि अमृत योजना के तहत जल निगम को पेयजल लाइन बिछाने के निर्देश दिए गए थे। जिसमें से हाइडल परियोजना भी शामिल है। इसके लिए विभाग की ओर से वॉकवे मॉल से लेकर जगदंबा नगर तक तकरीबन 15 किमी की पेयजल की लाइनें बिछाई गई हैं। जल निगम के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार कटारिया ने बताया कि पेयजल लाइन के संचालन से लोगों की पानी की समस्या दूर हो जाएगी व साथ ही पुरानी पेयजल लाइनों के टूटने पर गंदा पानी लोगों तक पहुंचता था, वह भी दूर हो जाएगा। इस योजना से लाभांवित होने वाले 10 हजार लोगों के बीच जल संस्थान आ गया है। इन दिनों पेयजल की समस्या चल रही है। इस वजह से जल निगम बिछाई गई इन पेयजल लाइनों की टेस्टिंग नहीं कर पा रहा है। जिसके कारण लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
इधर, जल संस्थान के ईई संजय श्रीवास्तव ने बताया कि इस समय सिल्ट के कारण गौला से पानी की सप्लाई 50 फीसदी ही हो रही है, जिसके कारण वह नई पेयजल लाइनों की टेस्टिंग के लिए पानी नहीं दे सकते हैं। हालात में सुधार आते ही पानी जल निगम को टेस्टिंग के लिए दे दिया जाएगा।
