हल्द्वानी: तीसरी आंख की निगरानी में रहेंगे नगर निगम के अनुभाग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम के अनुभाग अब तीसरी आंख की निगरानी में रहेंगे। बुधवार को आठ कैमरे निगम के अलग अलग अनुभागों में लगाए गए। जो अनुभाग छूट गए हैं, उनमें भी जल्द कैमरे लगाए जाने की तैयारी है। इसके साथ ही अधिकारियों के कार्यालयों को इंटरकॉम सर्विस से जोड़ा गया है। नगर निगम …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम के अनुभाग अब तीसरी आंख की निगरानी में रहेंगे। बुधवार को आठ कैमरे निगम के अलग अलग अनुभागों में लगाए गए। जो अनुभाग छूट गए हैं, उनमें भी जल्द कैमरे लगाए जाने की तैयारी है। इसके साथ ही अधिकारियों के कार्यालयों को इंटरकॉम सर्विस से जोड़ा गया है।

नगर निगम दफ्तर के टैक्स कलेक्शन अनुभाग में रुपये गायब होने की काफी घटनाएं रही हैं। इसके साथ ही शाम छह बजे के बाद पार्टी और अनुशासन हीनता की भी शिकायतें उजागर हुईं। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने हर अनुभाग में कैमरे की निगरानी करने का फैसला लिया था।

बुधवार को नगर निगम के बाहर दो और टैक्स कलेक्शन स्थल पर दो कैमरे सहित अन्य जगहों पर यह व्यवस्था की गई। सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन ने बताया कि कैमरे लगने से काम काज पर नजर रखी जाएगी। कोई अव्यवस्था न हो, इसलिए सीसीटीवी के जरिए सक्रियता बनी रहेगी। इंटरकॉम सर्विस से कर्मचारियों की बेवजह की भागादौड़ी कम रहेगी। काम में तेजी आएगी और सुधार होगा।

संबंधित समाचार