देहरादून: 1.60 लाख से अधिक कर्मचारियों को दीपावली बोनस की सौगात
देहरादून, अमृत विचार। राज्य सरकार ने 1.60 लाख कर्मचारियों को दिवाली बोनस की सौगात दी है। अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार की ओर से अराजपत्रित श्रेणी के राज्य कर्मचारियों राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, व स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के कर्मचारियों तथा कैजुअल/दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों …
देहरादून, अमृत विचार। राज्य सरकार ने 1.60 लाख कर्मचारियों को दिवाली बोनस की सौगात दी है। अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार की ओर से अराजपत्रित श्रेणी के राज्य कर्मचारियों राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, व स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के कर्मचारियों तथा कैजुअल/दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को वर्ष 2020-21 के लिए उत्पादकता असंबद्ध बोनस का भुगतान करने के संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

इस फैसले से राज्य सरकार और स्वायत्तशासी संस्थाओं, निगमों और उपक्रमों के करीब 1.60 लाख कर्मचारियों को बोनस का लाभ मिलेगा। 4800 ग्रेड पे वाले कर्मचारियों को 7000 रुपए और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 1184 रुपए बोनस के रूप में मिलेंगे।

