हल्द्वानी: पटेल चौक में खरीदारी कर रही महिला के गले से चेन लूटकर भागा शातिर, फिर जो हुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दीपावली को लेकर शहर के मुख्य बाजारों में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी को पहुंच रहे हैं। भीड़भाड़ के बीच जेबकतरे और असामाजिक तत्व भी सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार को पटेल चौक में एक शातिर शांति नगर कॉलोनी निवासी नीमा चौहान के गले से चेन लूटकर फरार हो गया। सूचना पर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। दीपावली को लेकर शहर के मुख्य बाजारों में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी को पहुंच रहे हैं। भीड़भाड़ के बीच जेबकतरे और असामाजिक तत्व भी सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार को पटेल चौक में एक शातिर शांति नगर कॉलोनी निवासी नीमा चौहान के गले से चेन लूटकर फरार हो गया।

सूचना पर मंगल पड़ाव चौकी इंचार्ज कश्मीर सिंह ने बाजार क्षेत्र में तैनात पुलिस टीमों के साथ तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान महिला की निशानदेही पर पुलिस ने भगतपुर मुरादाबाद निवासी विक्की कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से लूटी हुई चेन भी बरामद हो गई।आरोपी के खिलाफ कोतवाली में भादवि की धारा 311 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। टीम में कांस्टेबल उमेश पंत, भोपाल सिंह शामिल रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव