हल्द्वानी: दिवाली से पहले बोर्डिंग स्कूलों के बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान, ये है वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। वार्ड 58 के पार्षद मनोज जोशी की ओर से नैनीताल के बोर्डिंग स्कूलों में दिवाली पर अवकाश घोषित न होने का मामला उठाने के बाद शुक्रवार को खुशखबरी आ गई। बोर्डिंग स्कूलों ने दिवाली पर अवकाश घोषित कर दिया है। फैसले के बाद बच्चों और अभिभावकों ने पार्षद का आभार जताया है। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। वार्ड 58 के पार्षद मनोज जोशी की ओर से नैनीताल के बोर्डिंग स्कूलों में दिवाली पर अवकाश घोषित न होने का मामला उठाने के बाद शुक्रवार को खुशखबरी आ गई। बोर्डिंग स्कूलों ने दिवाली पर अवकाश घोषित कर दिया है। फैसले के बाद बच्चों और अभिभावकों ने पार्षद का आभार जताया है।

हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड 58 के पार्षद मनोज जोशी के पत्र का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद अपर जिला अधिकारी अशोक कुमार जोशी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता से नैनीताल के बोर्डिंग स्कूलों में दिवाली पर अवकाश की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी थी।

पार्षद मनोज जोशी ने बताया कि दिवाली की खुशियों का साल भर इंतजार रहता है। बोर्डिंग स्कूलों में अवकाश न मिलने से विद्यार्थियों के साथ ही अभिभावकों में भी निराशा थी। बोर्डिंग स्कूलों में दिवाली अवकाश न मिलने का मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में लाया गया था। शुक्रवार को सेंट मैरी कॉलेज प्रबंधन ने दो से सात नवंबर तक दिवाली अवकाश घोषित करने की सूचना एसएमएस के माध्यम से विद्यार्थियों और अभिभावकों को दी।  उन्होंने बताया कि सेंट जोसेफ कॉलेज, ऑल सेंट स्कूल में भी दिवाली अवकाश घोषित हो गया है। जिसके बाद छात्र-छात्राओं के साथ ही अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली।

संबंधित समाचार