हल्द्वानी: उपनल कर्मचारियों की हड़ताल के 58वें दिन प्राचार्य ने लिया महत्वपूर्ण फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। 58 दिन से  चल रही उपनल कर्मचारियों की हड़ताल से सुशीला तिवारी अस्पताल की चिकित्सा सेवाएं लड़खड़ाने लगी हैं। जिसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने उपनल के परियोजना अधिकारी को पत्र लिखकर स्थिति से अ‍वगत कराते हुए विभिन्न पदों पर कर्मचारी उपलब्ध कराने की मांग की है। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। 58 दिन से  चल रही उपनल कर्मचारियों की हड़ताल से सुशीला तिवारी अस्पताल की चिकित्सा सेवाएं लड़खड़ाने लगी हैं। जिसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने उपनल के परियोजना अधिकारी को पत्र लिखकर स्थिति से अ‍वगत कराते हुए विभिन्न पदों पर कर्मचारी उपलब्ध कराने की मांग की है।

प्राचार्य डॉ. जोशी ने उपनल के परियोजना अधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि जनहित में चिकित्सालय को सुचारू रूप से संचालित करना शासन-प्रशासन की प्राथमिकता है। जब तक सभी हड़ताली कर्मचारी कार्य पर उपस्थित नहीं हो जाते हैं तब तक तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर सफाई, वार्ड ब्वॉय, आया, अटेंडेंट, डाटा इंट्री ऑपरेटर, स्टाफ नर्स, टैक्नीशियन, फार्मासिस्ट, जनरल मेंटीनेंस पदों पर कर्मचारी उपलब्ध कराएं। इस निर्णय के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलने की उम्मीद जताई जा रही है।

संबंधित समाचार