हल्द्वानी: प्रेम विवाह से नाराज होकर बेटी की हत्या, दामाद की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम थाना क्षेत्र के कॉलटैक्स इलाके में शुक्रवार देर शाम ऑनर किलिंग से सनसनी फैल गई। प्रेम विवाह से नाराज चल रहे मायके वालों ने बेटी को धारदार हथियार से काट डाला। दामाद को भी तलवार और चाकू से हमला गंभीर रूप से घायल कर दिया। सरेराह हुई इस वारदात से इलाके …

हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम थाना क्षेत्र के कॉलटैक्स इलाके में शुक्रवार देर शाम ऑनर किलिंग से सनसनी फैल गई। प्रेम विवाह से नाराज चल रहे मायके वालों ने बेटी को धारदार हथियार से काट डाला। दामाद को भी तलवार और चाकू से हमला गंभीर रूप से घायल कर दिया। सरेराह हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। आरोप युवती के पिता और भाई पर है, जो फरार बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार कॉलटैक्स निवासी पीड़ित पक्ष के राजा ने बताया कि उसके भाई सलमान (24) ने करीब डेढ़ माह पूर्व घर के पास ही रहने वाली कायनात (21) से प्रेम विवाह किया था। कायनात के परिजन इससे नाखुश थे। इसके चलते सलमान मोहल्ले में ही किराए पर कायनात के साथ रह रहा था। राजा के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे सलमान कायनात के साथ अपने घर जा रहा था।

आरोप है कि इस दौरान कायनात के पिता और भाई ने दोनों पर तलवार और चाकू से हमला बोल दिया। दोनों पर कई वार किए। कायनात की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सलमान को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र के अनुसार सलमान की मां नसरीन की नामजद तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार