बरेली: गंगाशील अस्पताल में इंद्रप्रस्थ्य अपोलो ने शुरू की मासिक ओपीडी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली एवं आस-पास के लोगों को लिवर एवं ईएनटी के क्षेत्र में आधुनिक उपचार उपलब्ध कराने के लिए नई दिल्ली स्थित इन्द्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने हर महीने गंगाशील अस्पताल में ओपीडी का शुरू करने का निर्णय लिया है। इंद्र्रप्रस्थ अपोलो कें सीनियर लिवर ट्रांसप्लान्ट डा. नीरव गोयल और सीनियर कन्सलटेन्ट …

बरेली, अमृत विचार। बरेली एवं आस-पास के लोगों को लिवर एवं ईएनटी के क्षेत्र में आधुनिक उपचार उपलब्ध कराने के लिए नई दिल्ली स्थित इन्द्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने हर महीने गंगाशील अस्पताल में ओपीडी का शुरू करने का निर्णय लिया है। इंद्र्रप्रस्थ अपोलो कें सीनियर लिवर ट्रांसप्लान्ट डा. नीरव गोयल और सीनियर कन्सलटेन्ट ईएनटी, हैड एण्ड नैक सर्जरी और रोबोटिक सर्जरी डा. कल्पना नागपाल ने शुक्रवार को गंगाशील अस्पताल का दौरा कर ओपीडी का आरंभ किया।

प्रेसवार्ता में जानकारी दे रहे डा. नीरव गोयल ने बताया कि मरीज़ों को भरोसेमंद और अनुकूल उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। डा. कल्पना नागपाल ने कहा कि लोगों को आधुनिक सर्जिकल एवं अन्य उपचार उपलब्ध कराने की मंशा से बरेली और आस-पास के क्षेत्रों में ईएनटी संबंधी समस्याओं के आधुनिक उपचार की व्यवस्था शुरू हो गई है।

रोबोटिक सर्जरी के चलते पारम्परिक रूप से की जाने वाली जटिल सर्जरियां भी मिनिमल इनवेसिव हो गई हैं। इसमें छोटा चीरा लगाया जाता है और सर्जरी के बाद मरीज़ जल्दी ठीक हो जाता है। इन्द्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स के विशेषज्ञ हर महीने में एक बार मरीज़ों की फिज़िकल जांच के लिए यहां आएंगे।

संबंधित समाचार