बरेली: सरेराह आईटीआई की छात्रा से छेड़छाड़, पिटाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कॉलेज से घर लौट रही आईटीआई छात्रा के साथ शोहदे ने सरेराह गोद में उठाते हुए छेड़खानी शुरू कर दी। बाजार में मौजूद छात्रा के सेवानिवृत्त इंजीनियर पिता व अन्य लोगों ने शोहदे को पकड़ते उसकी जमकर पिटाई लगाई फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को युवक के पास से नशीला …

बरेली, अमृत विचार। कॉलेज से घर लौट रही आईटीआई छात्रा के साथ शोहदे ने सरेराह गोद में उठाते हुए छेड़खानी शुरू कर दी। बाजार में मौजूद छात्रा के सेवानिवृत्त इंजीनियर पिता व अन्य लोगों ने शोहदे को पकड़ते उसकी जमकर पिटाई लगाई फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को युवक के पास से नशीला पदार्थ भी मिला है। छात्रा की तहरीर पर सुभाषनगर पुलिस ने युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

सेवानिवृत्त इंजीनियर ने बताया कि शुक्रवार की शाम उनकी बेटी कॉलेज से वापस घर लौट रही थी। जब वह तपेश्वरनाथ मंदिर के पास पहुंची तब पीछे से एक युवक पहुंच गया। आरोप है कि युवक ने बेटी के साथ अभद्रता की। उस वक्त पिता बाजार में ही थे। पिता को देखते ही छात्रा ने मदद के लिए आवाज लगाई तो उसके पिता समेत अन्य स्थानीय लोग भी छात्रा को बचाने के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने युवक को पकड़कर पहले छात्रा को उसके चंगुल से छुड़वाया और उसके बाद युवक की जमकर पिटाई लगा दी।

इसके बाद लोगों ने युवक को सूचना पर पहुंची सुभाषनगर पुलिस के हवाले कर दिया। थाने में युवक में खुद को बीडीए कॉलोनी निवासी लकी बताया। वहीं तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से नशा करने वाला व्हाइटनर ट्यूब भी बरामद हुआ है। छात्रा के मुताबिक आरोपी युवक ने छात्रा को व्हाइटनर सुंघाने का भी प्रयास किया था। लकी ने बताया कि वह गुड़गांव स्थित एक शिक्षण संस्थान से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहा है।

उसका कहना है कि चार दिन पहले ही उसके पिता निहाल चंद्र की मौत हुई है। पिता की मौत होने पर वह गुड़गांव से बरेली आया हुआ था। घर के निजी कार्य के चलते एटीएम से रुपये निकालने के लिए बाजार आया था लेकिन रुपये न निकलने पर घर वापस जा रहा था। उसका कहना है कि उसी समय भीड़ ने उस पर हमला कर दिया और पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।

संबंधित समाचार