आज का राशिफल | 30 अक्टूबर, 2021
मेेष राशि आज पति-पत्नी के आपसी संबंध प्रभावित होने की संभावना है। आज का दिन शांतिपूर्वक बिताएं। महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। दूसरों के मामलों में ज्ञान देने से आपको बचना चाहिए। मित्रों से परामर्श लेना लाभकारी होगा। वृष राशि आज आपका पुराना रोग उभर सकता है। व्यवसाय में सहयोगियों के व्यवहार से …
मेेष राशि
आज पति-पत्नी के आपसी संबंध प्रभावित होने की संभावना है। आज का दिन शांतिपूर्वक बिताएं। महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। दूसरों के मामलों में ज्ञान देने से आपको बचना चाहिए। मित्रों से परामर्श लेना लाभकारी होगा।
वृष राशि
आज आपका पुराना रोग उभर सकता है। व्यवसाय में सहयोगियों के व्यवहार से आप व्यथित हो सकते हैं। आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी का अनादर न करें। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है।
मिथुन राशि
आज व्यवसाय में बिक्री बढ़ने से मन हर्षित रहेंगे। आपको पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतरीन रहेंगे। परिवार के प्रति भावुक रहेंगे।
कर्क राशि
आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। बच्चों की गलतियों को अनदेखा न करें। प्रतिद्वंद्वी आपके सामने समस्याएं खड़ी करने का प्रयास करेंगे। कोई महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो सकता है।
सिंह राशि
आज गुप्त तरीके से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक समस्याओं का निराकरण होगा। सेहत को लेकर आपको थोड़ी कठिनाई होगी। आपकी कोई बहुप्रतीक्षित इच्छा आज पूरी हो सकती है। आय के साथ खर्च भी बढ़ने की संभावना है।
कन्या राशि
आज गलत कार्यों और संगति से दूर रहें। प्रेम संबंधों को लेकर टकराहट का सामना करना पड़ सकता है। स्वार्थ की भावना के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। आज धन खर्च करने के बजाय आपको बचत करनी चाहिए।
तुला राशि
आज आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। घरेलू वातावरण अच्छा रहेगा। बॉस आपकी सैलरी बढ़ाने का संकेत कर सकते हैं। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग करने से बचें। अपनी मानसिक स्थिति को हर स्थिति में सकारात्मक रखें।
वृश्चिक राशि
आज कर्ज व लोन लेने के कारण धन की कमी दूर होगी। घर के सदस्यों की सुरक्षा का ध्यान रखें। आपके व्यवहार से सहकर्मी प्रसन्न होंगे। आज का दिन बहुत अच्छा है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी सुस्ती का अनुभव कर सकते हैं।
धनु राशि
आज मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। विदेश यात्रा को लेकर परेशानी हो सकती है। सन्तान के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। यदि कोई त्वरित निर्णय लेना चाह रहे हैं तो जल्दबाज़ी न करें। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है।
मकर राशि
आज जीवन साथी की सेहत का ध्यान रखें। आलस्य और सुस्ती के कारण काम रुक सकते हैं। व्यर्थ भागदौड़ करने से बचें। कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। मन में अज्ञात भय का भाव रहेगा। आपकी दिनचर्या थोड़ी अव्यवस्थित हो सकती है।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है। व्यवसायिक यात्रा होने की सम्भावना है। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन आपको दोबारा प्राप्त हो सकता है।
मीन राशि
आज गृहस्थ सुख का आनन्द लेंगे। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। सरकारी कार्यों में विलंब हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त आय हो सकती है। लोग आपकी बातों से सहमत रहेंगे। परिवार के सदस्यों की चिन्ता रहेगी।
