बरेली: बदमाशों ने पहले तीन घरों में की चोरी, चौथे घर में घुसे तो जाग गए परिवार वाले, फायरिंग में चार घायल
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार देर रात सीबीगंज के अटा कायस्थान गांव में बदमाशों ने तीन घरों में नकदी, जेवर समेत लाखों का माल उड़ा दिया। तीन घरों में चोरी के बाद जब बदमाश चौधे घर में चोरी को घुसे तो परिवार के एक सदस्य की आंख खुल गई। बदमाशों को …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार देर रात सीबीगंज के अटा कायस्थान गांव में बदमाशों ने तीन घरों में नकदी, जेवर समेत लाखों का माल उड़ा दिया। तीन घरों में चोरी के बाद जब बदमाश चौधे घर में चोरी को घुसे तो परिवार के एक सदस्य की आंख खुल गई। बदमाशों को देख उसने शोर मचाया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। करीब चार बार की गई फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए। उन्हें भोजीपुरा के एक निजी अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस पीड़ितों की तहरीर पर कार्रवाई की तैयारी में जुट है।
नकाब पहन कर आए थे बदमाश
दअरसल, सीबीगंज के अटा कायस्थान के रहने वाले बृजपाल ने बताया कि शुक्रवार रात वह अपने घर में सो रहे थे। इसी बीच अचानक से घर में खटपट की आवाज हुई। तो उन्होंने उठकर देखा। उन्होंने आवाज लगाई कौन है…? जिसके बाद अंधेर में बदमाशों ने फायर कर दिया। फायर करते हुए वह घर से भाग गए। उन्होंने बताया कि बदमाशों की फायरिंग में सबसे पहले गोली बृजपाल को लगी। गोली की आवाज सुनकर उठे अन्य परिवार वालों में से उनका बेटा गोविंदराम, बेटू उर्फ रजनी और दीपक घायल हो गए। सभी इस समय भोजीपुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती है।
तीन घरों में पहले ही कर चुके थे चोरी
लोगों ने बताया कि बदमाश सबसे पहले चोरी करने के लिए शकील के घर में घुसे थे। जहां से उन्होंने जेवर, कपड़े समेत करीब 70 हजार रुपए नकदी चोरी कर ली। इसके बाद वह रफत जहां के घर में घुसे यहां से भी उन्होंने सोने चांदी के जेवर, और नकदी चोरी की। जिसके बाद एक और घर में चोरी के बाद बृजपाल के घर में घुसे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
यह भी पढ़े-
भारतीय गोल्फर लाहिड़ी बरमूडा चैम्पियनशिप से बाहर, अटवाल अगले दौर में
