हल्द्वानी: इस बार लोगों के घर दिखेगी लेजर प्रिंटेड थालियां
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना के बाद से बाजार में काफी असर देखने को मिला था। जिस वजह से व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ। लेकिन कोविड की गति धीरे होने के कारण बाजार में थोड़ा सुधार आया है। बर्तन कारोबारियों ने बताया कि नवरात्र व श्राद्धों में सबसे अधिक बर्तनों की बिक्री होती थी, लेकिन इस …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना के बाद से बाजार में काफी असर देखने को मिला था। जिस वजह से व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ। लेकिन कोविड की गति धीरे होने के कारण बाजार में थोड़ा सुधार आया है। बर्तन कारोबारियों ने बताया कि नवरात्र व श्राद्धों में सबसे अधिक बर्तनों की बिक्री होती थी, लेकिन इस बार बाजार अच्छा नहीं रहा। इस वजह से 30 फीसदी महंगाई बढ़ गई है।
दीपावली में बर्तन कारोबारियों को बाजार से बड़ी उम्मीदें हैं। व्यापारियों ने बताया कि कोरोनकाल में बाजार पूरी तरह से प्रभावित हो गया था। जिसके कारण बाहर से नए बर्तनों की सप्लाई भी कम ही हुई है। इस बार ज्यादा बर्तन नहीं आए हैं। लेकिन लोगों को लेजर प्रिंट की थालियां व प्लेटें बहुत पसंद आ रहे हैं। वहीं इस बार तांबे के बोतलें भी प्रिंटेड फॉम में बाजार में आई है, जो काफी आकर्षक दिख रहे हैं। इसके अतिरिक्त लोगों इस बार दिवाली से पहले ही बर्तनों की खरीदारी में जुट गए हैं।
मिट्टी के बर्तनों की मांग घटी
मिट्टी के बर्तन कारोबारियों ने बताया कि मिट्टी के बर्तनों की मांग घट गई है। पहले जब यह बाजार में आए थे तो लोगों में इनको लेकर काफी उत्साह देखने को मिला था। लेकिन इस साल लोगों की भीड़ नहीं लगी। इस बार कुछ ही लोगों ने मिट्टी के बर्तन खरीदें है। उन्होंने बताया कि पहले लोग त्योहारों में मिट्टी के बर्तनों की जमकर खरीदारी करते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।
दिवाली पर ही ज्यादा बर्तन की बिक्री हो रही है। इससे पहले अन्य त्योहारों में बर्तनों की खरीद बिल्कुल कम रही। – प्रसून अग्रवाल, बर्तन कारोबारी
श्राद्धों व नवरात्रों में सबसे अधिक बर्तनों की बिक्री होती थी, लेकिन इस बार लोगों ने ज्यादा बर्तन नहीं खरीदें। – अजय कुमार अग्रवाल
पहले ही कोरोना की वजह से व्यापार प्रभावित हो गया। इस बार भी ज्यादा लोगों ने बर्तन नहीं खरीदें। – हर्षित कसेरा
