लखनऊ के बाद अमित शाह का 12 को वाराणसी दौरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी दौरे के बाद अब अमित शाह पीएम नरेंद्र मोदी के गढ़ वाराणसी जाएंगे। वहां गृह मंत्री चुनावी पहल को लेकर पदाधिकारियों को मूल मंत्र देंगे। बता दें कि विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर लखनऊ में शुक्रवार को प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं, सरकार और संगठन के कर्ताधर्ता को बूथ मैनेजमेंट की शिक्षा देने …

लखनऊ। राजधानी दौरे के बाद अब अमित शाह पीएम नरेंद्र मोदी के गढ़ वाराणसी जाएंगे। वहां गृह मंत्री चुनावी पहल को लेकर पदाधिकारियों को मूल मंत्र देंगे।

बता दें कि विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर लखनऊ में शुक्रवार को प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं, सरकार और संगठन के कर्ताधर्ता को बूथ मैनेजमेंट की शिक्षा देने वाले अमित शाह का अगला उत्तर प्रदेश का दौरा नवंबर में चलेगा। लखनऊ से शनिवार को देहरादून रवाना होने वाले भाजपा के चाणक्य अमित शाह 12 नवंबर को पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा के चुनावी समागम में नेता व कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे।

वहीं, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को भाजपा को तीन सौ से अधिक सीटें जीतने का संकल्प दिलाने के साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ उसके लिए बनी रणनीति पर काम भी शुरू कर दिया है। उन्होंने निचले स्तर तक कार्यक्रम करने पर अधिक जोर देते हुए उन्होंने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक में निचले स्तर संगठन की अधिक से अधिक सक्रियता को जीत का मंत्र बताया। शाह ने इसके साथ ही तय किया है कि अगला बड़ा कार्यक्रम 12 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में होगा। इसमें भी प्रदेश भर के पदाधिकारी बुलाए जाएंगे।

संबंधित समाचार