Puneeth Rajkumar Death: एक्टर की मौत से सदमे में आए 2 फैंस का हुआ निधन
मुंबई। साउथ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का 46 साल की उम्र में कल हार्ट अटैक से निधन हो गया। एक्टर ने साउथ की कई हिट फिल्मों में काम किया है। रिपोर्ट्स में इससे पहले कहा जा रहा था कि हार्ट अटैक जिम में वर्कआउट करते समय आया था। एक्टर को विक्रम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। View …
मुंबई। साउथ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का 46 साल की उम्र में कल हार्ट अटैक से निधन हो गया। एक्टर ने साउथ की कई हिट फिल्मों में काम किया है। रिपोर्ट्स में इससे पहले कहा जा रहा था कि हार्ट अटैक जिम में वर्कआउट करते समय आया था। एक्टर को विक्रम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
डॉक्टरों ने एक्टर की हालत क्रिटिकल बताई थी। बता दें, एक्टर को कल सुबह 11.40 में सीने के दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक्टर को जब भर्ती किया गया वो कार्डिएक ऐसिस्टोल में थे। डॉक्टरों ने तुरंत ही उन्हें रिवाइव करने की कोशिश शुरू कर दी थी., लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका गया।

बता दें, आर माधवन, महेश बाबू, सोनू सूद, कुब्रा सैत, लक्ष्मी मंचु, अशोक पंडित, राम गोपाल वर्मा के साथ कई स्टार्स ने पुनीत राजकुमार के निधन पर शोक जताया है। इसी बीच खबर आ रही है कि एक्टर के निधन से कर्नाटक के चामराजनगर जिले के हनूर तालुका के मारो गांव में 30 साल के मुनियप्पा की एकटर की मौत की खबर सुनते ही हार्टअटैक से मौत हो गई। मुनियप्पा पुनीत के निधन की खबर सुनते ही खूब रोने लगा, इसी बीच उसके सीने में दर्द हुआ और वह नीचे गिर गया और तभी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
वहीं बेलगावी के शिंदोली गांव में भी एकटर के दूसरे फैन परशुराम देमन्नावर का का हार्टअटैक से निधन हो गया। देर रात 11 बजे एक्टर के फैन की मौत हो गई।
