रामनगर: पेयजल की किल्लत से भड़के ग्रामीण, जल संस्थान दफ्तर में प्रदर्शन
रामनगर, अमृत विचार। पेयजल किल्लत से परेशान छोई के ग्रामीणों ने जल संस्थान पहुंचकर अधिकारियों के समक्ष अपना रोष जताया। ग्रामीणों का कहना था कि जल्द ही ग्राम छोइ मैं पानी को किल्लत को दूर किया जाए। ग्रामीणों का कहना है की पिछले दो माह से लगातार पानी की किल्लत है। ग्रामीणों द्वारा लगातार लाइन …
रामनगर, अमृत विचार। पेयजल किल्लत से परेशान छोई के ग्रामीणों ने जल संस्थान पहुंचकर अधिकारियों के समक्ष अपना रोष जताया। ग्रामीणों का कहना था कि जल्द ही ग्राम छोइ मैं पानी को किल्लत को दूर किया जाए। ग्रामीणों का कहना है की पिछले दो माह से लगातार पानी की किल्लत है।
ग्रामीणों द्वारा लगातार लाइन मेन और जेई को फोन कर मामले से अवगत कराया गया लेकिन कोई समाधान अभी तक नही हुआ। इस पर कार्यालय में मौजूद अधिशाषी अभियंता मनोज कुमार ने कहा कि वह नए आये है अभी भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली जा रही है।
उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही पानी समस्या को दूर करने को कहां है।इस दौरान करण बिष्ट गोपाल सिंह खीम सिंह इंदर सिंह नवीन चन्द्र गिरीश पांडे दिलावर सिंह आदि मौजूद रहे।
