अयोध्या: महंगाई के खिलाफ सपा युवजन सभा का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। प्रदेश में हर तरफ महंगाई और कुशासन का बोलबाला है। वर्तमान भाजपा सरकार की नीति किसान विरोधी है। सरकार महंगाई व अपराध पर रोक लगाने में पूरी तरह से असफल है। साथ ही डीजल, पेट्रोल गैस व खाद के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण किसान और आम आदमी काफी परेशान हो …

अयोध्या। प्रदेश में हर तरफ महंगाई और कुशासन का बोलबाला है। वर्तमान भाजपा सरकार की नीति किसान विरोधी है। सरकार महंगाई व अपराध पर रोक लगाने में पूरी तरह से असफल है। साथ ही डीजल, पेट्रोल गैस व खाद के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण किसान और आम आदमी काफी परेशान हो चुका हैं।

यह बातें युवजन सभा के जिला अध्यक्ष जय सिंह यादव ने कही है। समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सदर तहसील में एसडीएम प्रशांत कुमार को राज्यपाल को संबोधित 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है।

मांग पत्र में प्रमुख रूप से बारिश के कारण किसानों की नष्ट फसलों का उचित मुआवजा, एनपीके डीएपी खाद की कीमतों में हुई मूल्य वृद्धि की वापसी, डीजल-पेट्रोल गैस की मूल्य वृद्धि की वापसी, धान की कीमत 30 रुपए प्रति किलोग्राम व गन्ने की कीमत 450 रुपए प्रति कुंतल किए जाने, जर्जर सड़कों की मरम्मत कराए जाने, सांडों के हमले से मृतक किसानों के आश्रितों को 1 करोड़ आर्थिक मदद शामिल है। जय सिंह यादव ने बताया कि किसानों व आम जनता की समस्याओं का प्रशासन की ओर से यदि शीघ्र निस्तारण नहीं किया गया तो समाजवादी युवजनसभा सड़क पर उतरने का काम करेगी।

संबंधित समाचार